#देश दुनिया #राज्य-शहर

राजसमंद के वीर सपूत नंदकिशोर प्रजापत को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई…

राजसमंद जिले के भीम क्षेत्र निवासी और CRPF जवान शहीद नंदकिशोर प्रजापत का आज पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद की पार्थिव देह उनके निवास स्थान से तिरंगा यात्रा के रूप में रवाना हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन और गणमान्य लोग शामिल हुए। यात्रा मुक्तिधाम पहुंची, जहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न हुई।

नीमच स्थित CRPF कैंप में थे तैनात

जानकारी के अनुसार शहीद नंदकिशोर प्रजापत CRPF कैंप नीमच (मध्य प्रदेश) में तैनात थे। करीब 45 दिन बाद उनका शव कैंप परिसर में मिला। इसके बाद CRPF और प्रशासन द्वारा आवश्यक कानूनी व प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी कर पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव भीम लाया गया।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम सलामी

अंतिम संस्कार के दौरान CRPF के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने साथी को अंतिम सलामी दी। शहीद के पुत्र पंकज प्रजापत और राहुल प्रजापत ने मुखाग्नि दी। यह भावुक क्षण देखकर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे श्रद्धांजलि देने

इस अवसर पर पूर्व गृह राज्य मंत्री डॉ. लक्ष्मण सिंह रावत, SDM विकास शर्मा, कैप्टन रंजीत सिंह रावत सहित पुलिस व प्रशासन के कई अधिकारी और जवान मौजूद रहे। सभी ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया।

पूरे भीम क्षेत्र में शोक की लहर

शहीद नंदकिशोर प्रजापत के निधन से पूरे भीम क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों और कस्बावासियों ने अपने वीर सपूत को नम आंखों से विदाई दी और देश के लिए उनके बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *