#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

डॉ. मोहित जसवंत यादव की मौजूदगी में बहरोड़ में 1.70 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

बहरोड़ | 6 फरवरी 2026

बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को विकास कार्यों की रफ्तार एक बार फिर देखने को मिली। भाजपा नेता डॉ. मोहित जसवंत यादव की उपस्थिति में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 1 करोड़ 70 लाख 87 हजार रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रमों के दौरान डॉ. यादव ने गांव-गांव पहुंचकर विकास कार्यों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया।

रिवाली गांव में एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित बोरवेल एवं जेवीवीएनएल सहायक अभियंता कार्यालय का उद्घाटन किया गया। वहीं माजरी खुर्द में 10 लाख रुपये की लागत से आर.ओ.पी.एल. की चारदीवारी एवं चारागाह भूमि की चारदीवारी का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा 48 लाख रुपये की लागत से नारेड़ा खुर्द एवं अकलीमपुर में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य तथा निहालपुरा में बोरवेल एवं इंटरलॉकिंग सड़क कार्य पूरे किए गए।

इन सभी विकास कार्यों से क्षेत्र में पेयजल, बिजली, सड़क, पशुपालन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान हुआ है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आया है।

माजरी खुर्द एवं नारेड़ा खुर्द में अतिरिक्त विकास कार्यों की आवश्यकता को देखते हुए बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव की अनुशंसा पर दोनों गांवों के लिए 10-10 लाख रुपये की अतिरिक्त स्वीकृति भी प्रदान की गई। इस घोषणा से ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

डॉ. मोहित जसवंत यादव ने सभी विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार का उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। बहरोड़ विधानसभा में हो रहे विकास कार्य इसी सोच का परिणाम हैं और यह विकास की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।

कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित मांगें अब पूरी हो रही हैं। उन्होंने डॉ. मोहित जसवंत यादव की सक्रियता, जमीनी पकड़ और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।

इसी क्रम में तलवाना गांव में आयोजित वार्षिक गौशाला महोत्सव में भी डॉ. मोहित जसवंत यादव ने शिरकत की और गौसेवा से जुड़े कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

इन कार्यक्रमों में बस्तीराम यादव प्रधान, एडवोकेट प्रशांत यादव मंडल अध्यक्ष बहरोड़, अश्वनी टाइगर, रामनरेश यादव जिला पार्षद, मनोज यादव जिला पार्षद, नरेश यादव पूर्व सरपंच, सुशील यादव, संदीप यादव पूर्व सरपंच, अनिल सरपंच, लीलाराम सरपंच, हरदीप सरपंच, डॉ. जगत, अजीत डेलीगेट, सुभाष यादव, यशवंत यादव सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *