#खेल #देश दुनिया #मनोरंजन #राज्य-शहर

अलवर इंटरनेशनल हाफ टाइगर मैराथन: 18 हजार से ज्यादा धावक तैयार, सीएम समेत कई दिग्गज दिखाएंगे हरी झंडी….

अलवर सांसद खेल उत्सव के समापन के अवसर पर अलवर में आयोजित होने जा रही अंतरराष्ट्रीय हाफ टाइगर मैराथन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। गुरुवार को भी धावकों का आधार कार्ड के माध्यम से पंजीकरण किया गया और उन्हें चिप लगी टी-शर्ट वितरित की गई। इस मैराथन के लिए अब तक 18 हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।

Screenshot 2026 02 05 184715

आपको बता दे केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव द्वारा आयोजित कराई जा रही अलवर टाइगर मैराथन 8 फरवरी को आयोजित होनी है इस की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है , अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने जा रही अलवर टाइगर हाफ मैराथन में देश विदेश से धावक शामिल हो रहे है जिसके प्रचार प्रसार के नजरिए से फिल्म स्टार रणदीप हुड्डा को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है अलवर टाइगर मैराथन का आयोजन दूसरी बार किया जा रहा है इसमें भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जनवरी तय की गई थी, लेकिन धावकों के भारी उत्साह को देखते हुए इसे तीन दिन के लिए बढ़ा दिया गया। इन अतिरिक्त तीन दिनों में ही करीब 8 हजार नए धावकों ने पंजीकरण कराया अब तक करीब 18 हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके है ।

8 फरवरी को होने वाली मैराथन को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मैराथन के ब्रांड एंबेसडर अभिनेता रणदीप हुड्डा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यह मैराथन चार श्रेणियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 2 किलोमीटर की दौड़ शामिल है। सभी श्रेणियों के लिए रूट और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Screenshot 2026 02 05 184733

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण शर्मा ने बताया कि मैराथन रूट पर हर 60 मीटर की दूरी पर शहर के व्यापारी वर्ग और विभिन्न संस्थाओं को कुल 40 प्वाइंट दिए गए हैं, जहां से वे धावकों का उत्साहवर्धन करेंगे।

मैराथन के दिन सुबह 5 बजे से पहले ही धावकों का पहुंचना शुरू हो जाएगा। धावकों के लिए प्रवेश प्वाइंट बाल भारती स्कूल की ओर रखा गया है। वहीं एक अलग मंच पर म्यूजिक सिस्टम लगाया जाएगा, जहां देशभक्ति गीतों और मोटिवेशनल सॉन्ग्स के जरिए धावकों का वार्म-अप कराया जाएगा।

मैराथन के संयोजक अरुण जैन ने बताया कि गुरुवार को धावकों ने प्रताप ऑडिटोरियम पहुंचकर आधार कार्ड की प्रति जमा कर चिप लगी टी-शर्ट प्राप्त की। यह मैराथन “अलवर की शान – टाइगर थीम” पर आधारित है। टी-शर्ट पर प्रत्येक धावक का यूनिक नंबर अंकित किया गया है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *