#क्राइम #देश दुनिया #मनोरंजन #राज्य-शहर

जेल में बंद विक्रम भट्ट की बढ़ीं मुश्किलें, 30 करोड़ की धोखाधड़ी के बाद अब पेमेंट विवाद में फंसे30 करोड़ की धोखाधड़ी केस में पहले से जेल में हैं विक्रम भट्ट

फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट की कानूनी परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट के मामले में पहले से ही वह जेल में बंद हैं, और अब उनके खिलाफ एक और गंभीर आरोप सामने आया है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

फिल्म 1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट को लेकर कास्टिंग डायरेक्टर का आरोप

कास्टिंग डायरेक्टर पराग चड्ढा ने टीवी विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट पर फिल्म 1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट के कास्ट और क्रू को बकाया भुगतान न देने का आरोप लगाया है। पराग का दावा है कि फिल्म के रिलीज होने के बाद भी कई कलाकारों और तकनीकी स्टाफ को उनकी फीस नहीं दी गई।

सोशल मीडिया पर चैट स्क्रीनशॉट किए साझा

पराग चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में चैट के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा कि उन्हें और उनकी टीम को बार-बार “फंड नहीं हैं” जैसा जवाब दिया गया। उनका कहना है कि फरवरी 2026 तक भी पूरा भुगतान लंबित है, जबकि फीस देने का वादा फिल्म की रिलीज के बाद किया गया था।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बावजूद भुगतान न होने का दावा

पराग ने आरोप लगाया कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी, इसके बावजूद कास्टिंग फीस और अन्य बकाया भुगतान नहीं किए गए। उन्होंने इस मामले में विक्रम भट्ट, निर्देशक कृष्णा भट्ट और प्रोडक्शन टीम का नाम लेते हुए जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

दिसंबर 2025 में हुई थी विक्रम और श्वेतांबरी भट्ट की गिरफ्तारी

गौरतलब है कि दिसंबर 2025 में राजस्थान पुलिस ने विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को मुंबई से गिरफ्तार कर उदयपुर लाया था। यह कार्रवाई इंदिरा IVF और फर्टिलिटी सेंटर के फाउंडर अजय मुर्डिया की शिकायत के आधार पर की गई थी।

धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला

शिकायत में भट्ट दंपति पर कुल 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट का आरोप लगाया गया है। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और राजस्थान हाई कोर्ट ने हाल ही में उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए जांच जारी रखने के आदेश दिए हैं।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *