#देश दुनिया #राज्य-शहर

श्रीगंगानगर: धुंध के कारण NH-62 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रोला-रोडवेज बस की टक्कर में चालक की मौत, 6 यात्री घायल…

श्रीगंगानगर। घने कोहरे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर पालीवाला के पास ट्रोला और रोडवेज बस के बीच आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में ट्रोला चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोडवेज बस में सवार आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को तत्काल श्रीगंगानगर के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *