#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

दुकानदार युवक ने की आत्महत्या, दुकान के अंदर फांसी के फंदे पर मिला शव…

खेड़ली (अलवर)

गुरुवार देर रात एक दुकानदार युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान विनित जाट के रूप में हुई है, जो हिंडौन रोड रेलवे फाटक के समीप परचून की दुकान चलाता था।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात विनित जाट रोज़ की तरह अपनी दुकान में ही सो गया था। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक दुकान नहीं खुली तो आसपास के दुकानदारों और पड़ोसियों को शक हुआ। दुकान खोलकर देखने पर विनित का शव दुकान के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही खेड़ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर खेड़ली उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक विनित जाट हलैना थाना क्षेत्र के गांव तिलचिवी का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस की सूचना पर परिजन भी उपजिला अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *