#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी में लिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी निरुद्ध…

अलवर सदर थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 बाल अपचारियों को निरूद्ध करते हुए ठगी में प्रयुक्त 6 मोबाइल जब्त किए है ।

थानाधिकारी अजीत सिंह बडसरा ने बताया कि गठित टीम द्वारा साईबर ठगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आसूचना तंत्र व तकनीकी साधनों की सहायता से चांदुकी एक्सपेस्र वे के सामने दबिश देकर कार्यवाही करते हुए विभिन्न सोशल मीडिया पर पुराने नोट व सिक्के खरीदने का झांसा, न्युड विडियो डालकर एवंं सस्ते दामों में फोन बेचने का झांसा देकर ऑनलाईन ठगी करते हुए साकिर पुत्र जैकम मेव, शाहरूख पुत्र दीन मोहम्मद मेव, तसलीम पुत्र सुबेखां मेव एवं सहनसाह पुत्र अम्मी खां , निवासीयान चांदुकी थाना सदर को गिरफ्तार कर 2 बाल अपचारियों को निरूद्ध किया है इस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *