#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

लक्ष्मणगढ़ में अतिक्रमण हटाने से व्यापारियों में आक्रोश…

लक्ष्मणगढ़ कस्बे के भगतसिंह सर्किल पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे अतिक्रमण हटाने पहुंची नगरपालिका टीम और फल-रेहड़ी व्यापारियों के बीच विवाद हो गया। नगरपालिका टीम ने सर्किल पर टेढ़ी-मेढ़ी खड़ी रेहड़ियों को व्यवस्थित करने को कहा, जिस पर व्यापारियों से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया। इसी दौरान धक्का लगने से 70 वर्षीय व्यापारी भगवान साहू नीचे गिर पड़े वही नगर पालिका कर्मचारी को भी चोट लगी ।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

लेकिन इसके कुछ समय बाद जब नगरपालिका टीम जेसीबी मशीन और डंडों के साथ दोबारा कार्रवाई करने पहुंची तो व्यापारियों और ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने नपा कर्मियों को खदेड़ते हुए नगरपालिका कार्यालय तक पहुंचा दिया। इस दौरान भगदड़ और हाथापाई में नगरपालिका कर्मचारी जीतू कुमार के सिर में चोट लग गई,

घटना के विरोध में व्यापारियों और ग्रामीणों ने भगतसिंह सर्किल, मुख्य बाजार और सब्जी मंडी बंद करा दी। भगतसिंह सर्किल पर धरना शुरू कर नगरपालिका के खिलाफ नारेबाजी की गई। धरने के दौरान लोगों ने नगरपालिका कर्मचारियों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में भेदभाव और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

Screenshot 2026 01 10 175904

सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक कैलाश जिंदल, थानाधिकारी नेकीराम चौधरी सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और लोगों से समझाइश की। समझाइश के बाद बाजार खुलवाए गए। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए मौके पर आईपीएस कार्तिक वर्मा सहित बड़ौदामेव, लक्ष्मणगढ़ और गोविंदगढ़ समेत पांच थानों की पुलिस कस्बे और बाजार क्षेत्रों में तैनात रही।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *