चलती ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसा यात्री, आरपीएफ कांस्टेबल ने बचाई जान; हाथ का पंजा कटा, जयपुर रैफर…
खेरली रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक युवक चलती ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया, जिससे उसका हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद आरपीएफ के हैड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार ने तुरंत नीचे उतरकर युवक को ट्रेन के नीचे से बाहर खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई। दुर्घटना में युवक का एक हाथ का पंजा कट गया।
जानकारी के अनुसार, कस्बे के कजौड़ी मोहल्ला निवासी दुर्गा प्रसाद सैनी धुंध के कारण धीमी रफ्तार से गुजर रही एक्सप्रेस ट्रेन के दौरान प्लेटफार्म से नीचे उतर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद आरपीएफ स्टाफ ने उसे तुरंत उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रैफर कर दिया गया।