#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

डढ़ीकर में करंट से 12वीं के छात्र की मौत…

अलवर: विजय मंदिर थाना क्षेत्र के गांव डढ़ीकर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 12वीं कक्षा के छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डढ़ीकर निवासी मनीष जाटव का 18 वर्षीय पुत्र अजय जाटव खेत पर पानी की मोटर के पास खड़ा था। इसी दौरान मोटर के स्टार्टर में अचानक करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से अजय गंभीर रूप से झुलस गया।

परिजन उसे तत्काल पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे सामान्य चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के काफी प्रयासों के बावजूद उपचार के दौरान अजय ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मृतक अजय 12वीं का छात्र था और इन दिनों अर्धवार्षिक परीक्षा दे रहा था। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा होने के कारण परिवार उसे बहुत दुलार करता था। पिता मनीष जाटव टाइल लगाने का काम करते हैं और बेटे की अचानक मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने दुःख व्यक्त करते हुए प्रशासन से खेतों में बिजली सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *