STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकशुक्रवार, 13 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

खैरथल-तिजारा: घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और फरसी से हमला, युवक गंभीर; जयपुर रेफर

खैरथल-तिजारा।* जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार फरसी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में कई लोग घायल हो गए, जबकि अमित को गंभीर चोटें आई हैं। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए अलवर जिला अस्पताल से जयपुर रेफर किया गया है।

घर में घुसकर परिवार पर किया हमला
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • खैरथल-तिजारा में घर में घुसकर परिवार पर हमला, अमित गंभीर
  • लाठी-डंडों और फरसी से हमला, घायल अमित जयपुर रेफर
  • आपसी रंजिश में खूनी संघर्ष, परिवार के कई लोग घायल

KHAIRTAL-TIJARA,13 NOV. 2026:

घर में घुसकर परिवार पर किया हमला

पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में दी गई शिकायत के अनुसार, हमलावरों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान लाठी-डंडों और फरसी से हमला किया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। हमले में कई लोगों के सिर पर चोटें आई हैं।

अमित की हालत गंभीर, जयपुर रेफर

घायल अमित की भाभी सावित्री देवी ने बताया कि हमलावरों ने लाठी और फरसी से हमला कर परिवार के लोगों को घायल कर दिया। हमले में अमित को सबसे ज्यादा चोटें आईं। उसकी हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल अलवर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया।

घटना के बाद तनाव, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल तातारपुर थाना पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

पुलिस का पक्ष

पुलिस जांच में जुटी

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।