STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकसोमवार, 23 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

अलवर में रॉयल एनफील्ड शोरूम में चोरी, डेढ़ लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हुए चोर; CCTV में कैद वारदात

अलवर के तिजारा फाटक रोड स्थित रॉयल एनफील्ड शोरूम में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी शोरूम से करीब 1 लाख 50 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

रॉयल एनफील्ड शोरूम में चोरी
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • अलवर में रॉयल एनफील्ड शोरूम में चोरी, डेढ़ लाख रुपए पार
  • शोरूम में घुसे चोर, नकदी लेकर हुए फरार; CCTV में कैद वारदात
  • तिजारा फाटक रोड पर चोरी, रॉयल एनफील्ड शोरूम बना निशाना

ALWAR,23 NOV. 2026:

तिजारा फाटक रोड स्थित शोरूम को बनाया निशाना

रॉयल एनफील्ड शोरूम में चोरी
STV NEWS RAJSTHAN

अलवर शहर के तिजारा फाटक रोड पर साईं बाबा मंदिर के पास आरएस मोटर्स रॉयल एनफील्ड शोरूम स्थित है। यहां अज्ञात चोरों ने प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी शोरूम में रखी करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी चुराकर फरार हो गए।घटना का पता चलने पर शोरूम संचालक ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में आरोपी चोरी करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाए गए।

शिवाजी पार्क थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

इस मामले में शोरूम की ओर से राहुल कुमार निवासी हसन खां मेवात नगर, शिवाजी पार्क ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शिवाजी पार्क थाने में चोरी की रिपोर्ट दी।पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत केस दर्ज किया है। प्रकरण की जांच एएसआई नरेश कुमार को सौंपी गई है।

STV वीडियो · YouTube पर देखें

CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्धों की तलाश की जा रही है। फिलहाल चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जांच जारी है।

पुलिस का पक्ष

CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।